भारत भ्रमण पर आपको मिलेंगी ऐसी-ऐसी जगहें पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आपको देखने को मिलेगा विश्व का सबसे विशालकाय बरगद।

ये बरगद एक पेड़ नहीं बल्कि अपने आप में एक पूरा जंगल हैं।ये बरगद का पेड़ कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डन में। साल 1787 में जब इस बोटेनिकल गार्डेन को स्थापित किया गया। उस समय इस बरगद की उम्र 15 से साल 20 साल थी। इस लिहाज से आज इस बरगद की उम्र लगभग 250 साल से भी अधिक हैं।

गिनीज बुक ने इसकी फैली लताओं और पुरानी विशेषताओं के कारण बाकायदा दर्ज किया हैं। ये बरगद दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ हैं। जो लगभग 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ हैं।इस बरगद के पेड़ की शाखाओं से निकली जटाएं पानी की तलाश में नीचे जमीन की और बढती गईं। जो बाद में जड़ के रूप में पेड़ को पानी और सहारा देने लगीं। फिलहाल, इस बरगद की 3,372 से अधिक जटाएं जड़ का रूप ले चुकी हैं।

इसकी विशलता को देखते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसका नाम दर्ज हैं। इस विशाल बरगद के सम्मान में भारत सरकार ने साल 1987 में डाक टिकट जारी किया हैं।और यह बरगद बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिन्ह भी हैं। बहरहाल इसी गार्डन में वह पेड देश-विदेश से हजारों टूरिस्टों को यहां आने के लिए आकर्षित करता हैं। लोग यहां पर्यावरण की प्रेरणा, शिक्षा, अनुसंधान और मनोरंजन का स्रोत निहारने आते हैं।

 

Post A Comment: